फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   argued in the time of drinking, shoot our friend

शराब पीने के दौरान हुई तनातनी, साथी को मार दी गोली

Mon, 18 May 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
argued in the time of drinking, shoot our friend
बहसूमा। माखनगर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक दोस्त ने तमंचे से दूसरे पर फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि माखनगर गांव में विजय शर्मा और उसका पड़ोसी दोस्त अरुण भटनागर रविवार सुबह से ही शराब पी रहे थे। इस दौरानी किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई। दोनों एक दूसरे को भुगतने की धमकी देने लगे। विजय ने तमंचा निकालकर अरुण पर गोली चला दी। गोली अरुण के हाथ को चीरते हुए उसके सीने में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आरोपी तमंचा लहरातेे हुए फरार हो गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अरुण के के भाई विरेंद्र उर्फ बंटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी विजय शर्मा को सेंक्चुरी क्षेत्र से तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शनिवार से ही शराब पी रहे थे। कई बार मोहल्ले में गाली गलौज कर उत्पात भी मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed