फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Archers forced to practice in mud at archery range

Meerut News: तीरंदाजी रेंज में कीचड़ में अभ्यास करने को मजबूर तीरंदाज

Tue, 03 Feb 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Archers forced to practice in mud at archery range
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कीचड़ में अभ्यास करने को मजबूर तीरंदाजफोटो स्त्रोत संवाद - फोटो : संवाद
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग सात लाख रुपये खर्च कर तीरंदाजी रेंज तैयार कराई गई लेकिन अभी तक यहां का मैदान समतल नहीं हो सका है। इससे यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि खिलाड़ियों को कीचड़ मेें अभ्यास करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों की ओर से कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीरंदाजी रेंज की दीवार के साथ बनाए गए आर्चरी इक्विपमेंट रखने के कमरे पर दरवाजा न होने से खिलाड़ियों को स्टेडियम में पुरानी जगह पर ही सामान रखना पड़ रहा है। तीरंदाजी खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए कई वर्षों से स्टेडियम दीवार के साथ-साथ बनी पुरानी रेंज पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाने के मकसद से विभाग द्वारा स्टेडियम के अंतिम छोर पर हॉकी ग्राउंड के पीछे नई आर्चरी रेंज बनाने का कार्य शुरू किया गया था। रेंज पर अभ्यास के लिए मौजूदा सत्र में 30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से 27 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

इधर स्टेडियम का मुख्य द्वार बनने के कारण मिट्टी आदि डालने के चलते दीवार के सहारे बनी पुरानी रेंज पर प्रैक्टिस करना मुश्किल हो चला है। दूसरी ओर नई आर्चरी रेंज पर भी अभी अभ्यास की आदर्श स्थिति नहीं बन पाई है। इससे खिलाड़ियों के लिए समस्या पैदा हो गई है। आर्चरी कोच अमित ने बताया कि प्लेटफार्म का लेवल ठीक नहीं है। इससे निशाना लगाते वक्त खिलाड़ी को टार्गेट के पर प्वाइंट सर्किल को हिट करने में समस्या आ रही है। बताया कि आर्चरी रेंज की प्रोटेक्शन वॉल के पीछे इक्विपमेंट रूम बनाया गया है। इस पर अभी दरवाजे नहीं लगे हैं। इस कारण यहां सामान नहीं रखा जा सकता। इस विषय को लेकर कई बार उनकी ओर से शिकायत भी की गई है। स्टेडियम की आर्चरी कोच पूजा ने बताया कि रेंज का निर्माण कार्य पूरा कराने का अनुरोध किया गया है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस पर अभ्यास की बेहतर स्थिति बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed