{"_id":"5d9cf3328ebc3e016e028eaf","slug":"aqib-used-to-cheat-in-the-uniform-of-the-inspector-meerut-news-mrt44747181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का करीबी करोड़ो की ठगी में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का करीबी करोड़ो की ठगी में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब
Wed, 09 Oct 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के करीबी आकिब मुखिया का पुलिस की वर्दी में फोटो।
- फोटो : KITHOR
भाजपा विधायक का करीबी आकिब उर्फ मुखिया कभी वीआईपी बनकर तो कभी दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करता था। दरोगा की वर्दी में उसके कई फोटो पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आकिब का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव असीलपुर का निवासी आकिब उर्फ मुखिया एक भाजपा नेता का करीबी है। दिल्ली के कमलानगर थाना पुलिस ने आकिब और उसके साथी महबूब को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे फॉर्च्यूनर गाड़ी को ओएलएक्स पर डालते थे और फिर जो पार्टी उसे खरीदने आती थी, उससे पैसे लेकर फरार हो जाते थे। एक ही फॉर्च्यूनर को बार-बार बेचने की बात कहकर आरोपी हैदराबाद और अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई लोगों से ठगी कर चुका है।
मंगलवार को किठौर पुलिस ने आरोपी आकिब के बारे में बताया कि आकिब दरोगा की वर्दी पहनकर भी घूमता था। उसके कई फोटो सोशल साइट पर मिले है। सीओ किठौर आलोक सिंह का कहना है कि पुलिस गंभीरता से जांच करने में लगी है। आकिब की जानकारी दिल्ली से भी मांगी जाएगी। उसके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जानकारी की जा रही है।