फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI reached 470 on Diwali night

Meerut News: दीपावली की रात 470 पर पहुंचा एक्यूआई

Tue, 14 Nov 2023 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 470 on Diwali night
मोदीपुरम (मेरठ)। आतिशबाजी के कारण दीपावली की रात में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी से सांसों पर फिर संकट गहरा गया। इस दीपावली की रात एक्यूआई का स्तर 450 के पार पहुंच गया। इससे पहले दोपहर तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई 250 से 300 तक था। सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर 375 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर से शाम होते होते वायु गुणवत्ता सूचकांक में उछाल आने लगा। शहर से लेकर देहात में जमकर आतिशबाजी हुई। इसके चलते एक्यूआई का स्तर 470 तक पहुंच गया। लगभग पांच घंटे तक शहर में प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर रहा। इस सीजन में पहली बार इतना एक्यूआई हुआ। शहर में जयभीमनगर में 380, गंगानगर 377 व पल्लवपुरम में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ता गया एक्यूआई
सुबह 10 बजे 240
दोपहर 12 बजे 260
दोपहर दो बजे 340
शाम 4 बजे 380
शाम 6 बजे 399
रात 8 बजे 415
रात 10 बजे 440
रात 11 बजे 470

विभिन्न इलाकों में एक्यूआई
ईव्ज चौराहा- 355

बेगमपुल- 380

हापुड़ चौराहा- 390

शास्त्रीनगर- 377

तेजगढ़ी चौराहा- 385

दिल्ली रोड- 379

आबूलेन- 388

सदर- 387

शाप्रिक्स मॉल- 383

ट्रांसपोर्ट नगर- 390

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed