फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita: Number of Anti Romeo squads will be enrolled in schools for the safety of girls

अपराजिता: छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में लिखवाए जाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम के नंबर

Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
Aprajita: Number of Anti Romeo squads will be enrolled in schools for the safety of girls
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ के मामलों पर कंट्रोल करने के लिए अब नई पहल की जाएगी। छात्राओं की सुविधा के लिए प्रत्येक स्कूल में एंटी रोमियो स्कवायड के नंबर लिखवाए जाएंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। छात्राओं से मेहनत के साथ अच्छी शिक्षा हासिल करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन


बागपत जिला पुलिस प्रशासन के बालिका सुरक्षा और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। छेड़छाड़ के मामलों पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस नए तरीके से कार्य करेगी। जिले के प्रत्येक स्कूल में संबंधित थाना क्षेत्र के एंटी रोमियो स्कवायड के नंबर लिखवाने के निर्देश दिए हैं। इससे छात्राओं को आसानी होगी। पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। छात्राएं बेझिझक पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं रखें, तुरंत निस्तारण होगा। इसमें प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, जीआईसी मवी कलां की शिक्षिका सलोनी चौधरी, अजय कुमार, सितारा बेगम, अरुण, नीरज यादव, नीलम शर्मा, रितु अग्रवाल, ब्रज नंदन, अनीता मौजूद रहीं। संचालन अशोक बंधु ने किया।  
विज्ञापन


बेटियों को गिनाए अधिकार, बताए कानून
बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि महिलाओं के हित में सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। छात्राओं को अधिक से अधिक जानकारी रखनी चाहिए। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने छात्राओं कानून की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने छात्राओं से आह्वान किया कि मुश्किलों का डटकर मुकाबले करें, पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों ने मनचलों को सिखाया सबक
छेड़छाड़ के मामलों से निपटाने के लिए नाटकीय मंचन भी दिखाए गए। छात्राओं ने भावपूर्ण मंचन किया। नाटकों के माध्यम से संदेश दिया कि छात्राएं किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है।

अभिभावकों से शेयर करें मन की बात
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने छात्राओं से आह्वान किया कि कोई भी बात माता-पिता से नहीं छिपाई जानी चाहिए। ऐसी सहेली भी न बनाएं, जो अपने घर बातों को बताने से ही इंकार करती हो। शिक्षकों और अभिभावकों के समक्ष स्पष्ट तौर पर बातों को बताना चाहिए।

किसने क्या कहा
छात्रा अंजलि ने कहा कि कानून के विषय में जानकारियां मिली। कैंप में अच्छा लगा। अधिकारियों ने लाभप्रद जानकारी दी।
छात्रा रीना ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में सही जानकारी मिली। छात्राओं के हितों की जानकारियां दी गई।
काजल शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के सदुपयोग और दुरुपयोग की जानकारियां दी गई। अच्छा लगा।

आकांक्षा को किया जाएगा सम्मानित
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने छात्राओं से कई सवाल पूछे। छात्रा आकांक्षा ने सवालों के सही जवाब दिए। पुलिस विभाग की ओर से छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed