फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apprehension of illegal encroachment on government land; application submitted to the SDM.

Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की आशंका, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

Thu, 24 Sep 2026 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Apprehension of illegal encroachment on government land; application submitted to the SDM.
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी अशोक कुमार ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने से रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव खेड़ी मनिहार की खसरा संख्या 530 सरकारी अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि 4 सितंबर को क्षेत्र के कुछ लोगों ने खसरा संख्या 530 की दीवार तोड़कर उसे अपने प्लॉट खसरा संख्या 529 में मिला लिया। प्रार्थी ने पूर्व में भी इसकी शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि आगामी छुट्टियों का फायदा उठाकर आरोपी बंजर भूमि पर अवैध पक्का निर्माण कर कब्जा कर सकते हैं। पत्र में एसडीएम से पुलिस को आदेशित कर अवैध निर्माण रुकवाने और मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed