{"_id":"5ec984548ebc3e90470cfcc2","slug":"apply-for-teacher-recruitment-in-ccsu-by-june-30-city-news-mrt483110949","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में शिक्षक भर्ती के लिए अब 30 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू में शिक्षक भर्ती के लिए अब 30 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन को देखते हुए सीसीएसयू में 16 रिक्त पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की तिथि बढ़ा है। अब अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 25 मई की गई थी। सात जुलाई तक आवेदन कके प्रिंट आउट कैंपस में डाक से भेजे जाने की अंतिम तिथि रखी गई है। लॉकडाउन के कारण अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि वे अपने कागजात पूरे नहीं करा पा रहे हैं।
कैंपस में प्रोफेसर के चार पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मैथ और माइक्रोबायोलॉजी विभाग शामिल हैं। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर के छह पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। इनमें अंग्रेजी, इतिहास, साइकोलॉजी और बॉटनी और सांख्यिकी विभाग शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें अंग्रेजी विभाग, जेनेटिक्स एंड प्लांट, फिजिक्स, राजनीति शास्त्र, एजुकेशन और सोशोलॉजी विभाग शामिल हैं। इन सभी पदों पर नियुक्तियां रोस्टर रोस्टर प्रणाली के हिसाब से आरक्षण लागू कर की जा रही हैं। कैंपस में शिक्षकों के कुल पदों की बात करें तो यहां पर 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 15 पदों में 11 भरे हुए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 28 में 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 में से 35 पद भरे हुए हैं। 16 रिक्त पदों पर विवि ने भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी किया था। लॉकडाउन के कारण विवि ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी थी। तीन मई तक प्रिंट आउट विवि में भेजे जाने थे। लेकिन अभ्यर्थी लॉकडाउन के कारण डाक सेवा बंद होने और कागजात पूरे करने में परेशानी बता रहे थे। इसको देखते हुए तिथि बढ़ाकर 25 मई की गई। शनिवार को रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।