फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply for missed practicals by 31st

Meerut News: छूटे प्रैक्टिकल के लिए 31 तक करें आवेदन

Tue, 28 Oct 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Apply for missed practicals by 31st
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में छूटे हुए प्रैक्टिकल एवं मौखिक परीक्षा दोबारा कराने के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के बाद कॉपी विवि में जमा करने की अंतिम तिथि तीन नवंबर रहेगी। विवि के अनुसार जो छात्र कालबाधित श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर या प्रतिवर्ष का शुल्क जमा करना होगा। एक वर्ष कालबाधित होने पर 6500 और दो वर्ष कालबाधित होने पर 11500 रुपये फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन भरे फॉर्म की हार्डकॉपी पर हस्ताक्षर कर संबंधित वर्ष की स्व प्रमाणित की मार्कशीट की प्रति या उस वर्ष के प्रवेश पत्र की छाया प्रति संलग्न कर जमा करनी होगी। ट्रेडिशनल पाठ्यक्रमों के आवेदन पत्र गोपनीय विभाग के काउंटर संख्या 40 और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के कमरा संख्या 308 में जमा करना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed