{"_id":"5fcfe9eb8ebc3ecf8d6d081f","slug":"applications-to-be-renewed-by-22-december-city-news-mrt5146989100","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर तक होंगे नवीनीकरण के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर तक होंगे नवीनीकरण के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदकों के फार्म में यदि कहीं गड़बड़ हुई है तो वह 15 दिसंबर तक उसे दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही जो नवीनीकरण के आवेदन हैं, वह भी 22 दिसंबर तक संशोधन व आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 9 से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का मास्टर डाटा बेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने व छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन की संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। इसके अनुरूप संशोधन और आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। विद्यार्थियों की ओर किए गए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने के लिए 15 दिसंबर तक समय दिया गया है। त्रुटियों को दूर कर प्रिंट की हार्ड कॉफी तीन दिनों के अंदर संस्थानों में जमा करना है। नवीनीकरण कराने वाले विद्यार्थी 22 दिसंबर तक त्रुटियों को सही करा सकेंगे। जिला स्तर के अधिकारी 22 जनवरी तक सत्यापन करेंगे तो जिला विद्यालय निरीक्षक व संबंधित विश्वविद्यालय छात्रों की संख्या का सत्यापन 15 जनवरी तक करेंगे। एनआइसी की राज्य इकाई द्वारा 30 दिसंबर से 20 जनवरी तक परीक्षण किया जाएगा। जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति द्वारा 21 जनवरी से 22 फरवरी तक शुद्ध डाटा के संबंध स्वीकृत व निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा। कमी होने पर 30 जनवरी तक इसे दूर किया जाएगा। कमी दूर होने के साथ दो फरवरी तक हार्ड कॉपी जमा करनी है।
कोरोना संक्रमण के चलते दिया अतिरिक्त समय
जिला समाज कल्याण अधिकारी मुश्ताक अहमद का कहना है कि काफी समय से कोरोना संक्रमण के कारण छात्र और शिक्षक स्कूल कालेजों से दूर रहे हैं। ऐसे में शासन ने अब अतिरिक्त समय दिया है।