फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applications for private candidates for board exams will be accepted at PM SHRI Government Inter College.

Meerut News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में होंगे बोर्ड परीक्षा के निजी परीक्षार्थियों के आवेदन

Fri, 31 Jul 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Applications for private candidates for board exams will be accepted at PM SHRI Government Inter College.
हस्तिनापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए निजी (व्यक्तिगत) परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने के लिए कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का पंजीकरण एवं अग्रसारण केंद्र नामित किया है। यह जानकारी विद्यालय प्रशासन ने परिषद के 10 जुलाई 2026 के पत्र के आधार पर दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि जिले के ऐसे विद्यार्थी जो हाईस्कूल या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होना चाहते हैं, वह पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि निजी परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और अन्य जानकारी विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed