{"_id":"5ec19a948ebc3e85b54f7b56","slug":"application-for-upcatet-upto-23-may-modipuram-news-mrt4822134192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट के लिए आवेदन 23 मई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट के लिए आवेदन 23 मई तक
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय की कंबाइंड परीक्षा के लिए आवेदन तिथि को लॉकडाउन के मद्देनजर बढ़ाकर 23 मई कर दी है। हालांकि परीक्षा तिथि को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत कानपुर, फैजाबाद, बांदा कृषि विश्वविद्यालय की यूपी कैटेट परीक्षा 15, 16, 17 मई को निर्धारित की गई थी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की वजह से परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी। लॉकडाउन की तिथि बढ़ने के बाद आवेदन करने की तिथि 23 अप्रैल व बाद में 15 मई कर दी गई। केंद्र सरकार ने रविवार को देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में इस बार कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट कराने की जिम्मेदारी कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की है। कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर तिथि बढ़ाने की जानकारी अपडेट कर दी है। अन्य जानकारी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी जा रही है।
वर्जन
यूपी कैटेट कराने की जिम्मेदारी कानपुर विश्वविद्यालय की है। परीक्षा के लिए आवेदन तिथि पहले 31 मार्च तिथि थी। इसे लॉकडाउन के चलते बढ़ाकर 23 मई कर दिया है। हालांकि परीक्षा संपन्न कराने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।-डॉ. बीआर सिंह रजिस्ट्रार, कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम