{"_id":"601da8708ebc3e4b2d79265e","slug":"appeal-to-farmers-to-reach-the-protest-site-laward-news-mrt5239477133","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से धरनास्थल पर पहुंचने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से धरनास्थल पर पहुंचने की अपील
विज्ञापन
किसानों से धरनास्थल पर पहुंचने की अपील
दौराला। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चक्का जाम को लेकर गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया। परंतु दोपहर बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने के निर्देश मिलने पर उन्होंने किसानों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की।
भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को चिंदौड़ी, जमालपुर, पनवाड़ी, खेड़ी, समौली आदि गांवों में पहुंचे। उन्होंने किसानों से छह फरवरी को हाईवे पर चक्का जाम करने को लेकर संपर्क साधा। दोपहर बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चीनी मिलों का पेराई सत्र चलने के कारण व मिलों में गन्ना ले जाने वाले किसानों को जाम के दौरान दिक्कत होने के कारण उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जाम न लगाने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रदेशों के किसानों से धरनास्थल पर आने के लिए आह्वान किया जाए। इस दौरान उपेंद्र
आज एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
सरूरपुर। भाकियू के आह्वान पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बा हर्रा, खिवाई, जैनपुर में बैठक कर भाकियू जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि शनिवार को तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान एकत्र होकर एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपेंगे। तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर छह फरवरी को चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया गया। अशफाक चौधरी ने कस्बा हर्रा निवासी मुजम्मिल चौधरी को हर्रा नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस मौके पर राजकुमार करनावल, मुजम्मिल, गुलजार चौधरी, शाहिद, उस्मान, शौकीन, आसिफ, हशमत, खालिद, बाबर आदि रहे।