{"_id":"5d892e1a8ebc3e01506ee93b","slug":"apartment-residents-can-take-a-separate-electrical-connection-meerut-news-mrt444917486","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट में रहने वाले ले सकते हैं अलग से विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट में रहने वाले ले सकते हैं अलग से विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपार्टमेंट निवासी ले सकते हैं अलग विद्युत कनेक्शन
मेरठ। बहुमंजिला इमारतों और गेट बंद कालोनियों में रहने वाले अब अलग से विद्युत कनेक्शन ले सकते हैं। यह जानकारी पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया बहुमंजिला इमारतों में अधिकतर बिल्डरों ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन ले रखे हैं। सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के चलते बिल्डर यहां रहने वाले लोगों को मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति करते हैं। इसमेें लोगों की शिकायत ज्यादा बिजली दरों के हिसाब से बिल वसूली की होती है। ऐसे मेें लोगों को राहत देते हुए विभाग ने सीधे विद्युत कनेक्शन लेने की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए अपार्टमेंट में घर लेने वाले कम से कम 51 फीसदी लोगों को आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग इन लोगों को सीधे कनेक्शन देगा। इस नई व्यवस्था से बिल्डरों द्वारा लोगों से की जाने वाली अवैध वसूली पर भी लगाम लगेगी। कनेक्शन के लिए उपभोक्ता या आरडब्लूए ऊर्जा निगम की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीवीवीएनएल डॉट ओआरजी पर उपलब्ध प्रारूप पर अपनी सहमति अपने निकटतम खंड कार्यालय में कनेक्शन शुल्क व मीटर शुल्क देकर कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।