फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita, Muzaffarnagar SP Alok Sharma says that there is power of largest pen in world

अपराजिता: पुलिस की पाठशाला में बोले एसपी- दुनिया में सबसे बड़ी है कलम की ताकत

Thu, 28 Feb 2019 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aparajita, Muzaffarnagar SP Alok Sharma says that there is power of largest pen in world
एसपी देहात आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत बुधवार को सुभाषनगर गांधी कॉलोनी स्थित जयहिंद इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि दुनिया में कलम की ताकत सबसे बड़ी है। इसी कलम से दुनिया का इतिहास लिखा जाता है, इसलिए छात्र-छात्राएं इस कलम की ताकत को पहचानें और इसे बढ़ाने के लिए अपनी बुद्धि का सटीक इस्तेमाल करें। हाथ में यदि कलम हो, तभी ज्ञान बढ़ेगा और यही आपको भी आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला में आए एसपी देहात आलोक शर्मा ने छात्रों को किसी भी अवांछनीय स्थिति में फंसने पर पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर डायल करने और बेटियों को महिला हेल्पलाइन के 1090 नंबर को डायल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनसे जीवन में हमेशा कानून का पालन करने का भी आह्वान किया। उन्हीं के शब्दों में, जो बच्चों को शुरूआत से ही माता-पिता द्वारा घरों में सिखाया जाता है, सीधे सरल शब्दों में वही कानून है। 
विज्ञापन


विषम परिस्थितियों में भी करें कानून का पालन
एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने कहा कि बहुत सी बार ऐसी स्थिति आती है, जैसे किसी बीमार को ले जाना या उसे देखने जाना पड़ता है, लेकिन वाहन चालक नाबालिग होता है। ऐसी विषम परिस्थिति में भी जहां तक हो सके, नियमों का पालन करना चाहिए। संभव हो तो खुद वाहन ड्राइव न कर इसके लिए किसी बड़े का सहयोग लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था सही न होने पर मिलती है बुराई
टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जब कोई बाहर से अतिथि हमारे शहर में आता है और उसे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सही न मिले तो उसका बुरा असर पड़ता है और यह छाप उसके दिलो-दिमाग में घर कर जाती है। इसलिए अपने शहर की बुरी छाप अतिथियों पर न पड़े, इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। 

महिला सशक्तिकरण पर कामाख्या शर्मा ने बांधा समां
एसपी देहात आलोक शर्मा की बेटी व कक्षा-आठ की छात्रा कामाख्या शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर शानदार स्पीच देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कामाख्या शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ भी किया, जिसने सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। उन्हीं के शब्दों में:- हां नारी हूं मैं, पिता का गर्व और मां का सम्मान हूं मैं।

नहीं किसी की जिम्मेदारी पर खुद जिम्मेदार हूं मैं, हां नारी हूं मैं।
तोड़ के पिंजरा, जाने कब उड़ जाऊंगी मैं, 
लाख बिछा तो बंदिशें, फिर भी आसमां में जंगल बनाऊंगी मैं, हां नारी हूं मैं।
कमजोर नहीं, चंडी स्वरूप हूं मैं, हां गर्व है मुझे, नारी हूं मैं।

छात्र-छात्राओं ने भी जगाई महिला सशक्तिकरण की अलख
जयहिंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बुधवार को एसपी देहात आलोक शर्मा व एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया की हौसला अफजाई के बाद मंच पर आकर महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई। कक्षा-11 के छात्र कनिष्क ने कहा कि बेटियों को खुद पर भरोसा रखकर आगे आना चाहिए। 
कक्षा-नौ की छात्रा प्राची ने कविता पाठ के माध्यम से सहपाठियों को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के सवाल, अफसरों के जवाब
प्रश्न:- लड़कियों को रास्ते में आते-जाते छेड़ते हैं लड़कें तो क्या करें ?
उत्तर:- सबसे पहले तो यह जान लें कि लड़कियां कमजोर नहीं हैं। खुद पर हिम्मत रखकर ऐसे लड़कों को करारा सबक सिखा दें। यदि फिर भी न मानें तो डायल-100 और महिला हेल्पलाइन-1090 है।
प्रश्न:- किसी की मदद करनी है, लेकिन कम उम्र होने के चलते कानून आड़े आए तो क्या करें ?
उत्तर:- हमेशा कानून का पालन करें। नाबालिग हैं तो उसी के स्तर से व्यवहार करें और मदद करने में अपने से बड़ों की सहायता लें।
प्रश्न:- यदि रास्ते में कोई घायल मिलता है तो क्या करें ?
उत्तर:- अपने से बड़ों की सहायता लेकर उसकी मदद करें। एंबुलेंस को या फिर पुलिस को कॉल करें और जब तक सहायता न पहुंचे, वहीं मौजूद रहकर घायल को दिलासा दें।

जयहिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कल्याण सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम अपराजिता के तहत महिला सशक्तिकरण की शपथ भी दिलाई, जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ ही सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षण शामिल हुए। छात्राओं ने अपराजिता कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में शपथ-पत्र भरे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed