फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: girl students participate in painting competition at Saharanpur city

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: डर छोड़ कर हिम्मत से काम लें बेटियां, मुकाबला करने के दिए टिप्स

Mon, 05 Aug 2019 07:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: girl students participate in painting competition at Saharanpur city
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं नारी सशक्तिकरण को लेकर एंटी रोमियो प्रभारी रामकिशन ने छात्राओं को डर छोड़ हिम्मत से काम लेने और अपने ऊपर होने वाले जुल्म का डटकर मुकाबला करने के टिप्स दिए।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में मैन बाजार स्थित चमन लाल कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल अपराजिता कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी एसआई रामकिशन ने छात्राओं से कहा कि वह अपने मन से भय का त्याग कर अपने अंदर मौजूद नारी शक्ति को जागृत करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज नारी ही नारी की दुश्मन है, गर्भ में कन्याओं की हत्या की जा रही है। इसके लिए नारी भी बराबर की जिम्मेदार है। कॉलेज की प्रधानाचार्य निर्मल राठी ने कहा एक शिक्षित महिला कई परिवारों को शिक्षा से जोड़ने का काम करती है। वर्तमान में हर एक क्षेत्र में महिला अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका नाजिया ने कहा जिम्मेदारी का बोझ पड़ा तो ऑटो रिक्शा और ट्रेन चलाने लगी बेटियां, साइंस के साथ अंतरिक्ष को भेद डाला वायु यान को उड़ाने लगी बेटियां। 
- छात्रा शबा ने कहा ममता की गोद बन जाती है, जग की जननी कहलाती है, मौत को भी जो मात दे अपराजिता कहलाती है।
- रितिका पंवार ने कहा छात्राएं हिम्मत, जोश और जुनून के साथ अपने अधिकार की रक्षा करें।
- छात्रा कुमारी सिया व अफ्शा ने कहा महिला अपनी शक्ति को भूल चुकी है, वास्तव में नारी अबला नहीं है। हिंदू ग्रंथ भी नारी को शक्ति का दर्जा देते हैं। 

इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने बेटा और बेटी संतुलन पर शानदार व मार्मिक पेंटिंग बनाकर संदेश देने का काम किया। इसमें गीता, बबीता, कमलेश, निर्मल शिवा, प्रीति ने भी महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed