फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Daughters should seek help from the police in the difficult times

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियां गलत बात पर तोड़ें चुप्पी, पुलिस को तुरंत करें कॉल

Tue, 09 Jul 2019 10:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Daughters should seek help from the police in the difficult times
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गलत चीजों को सहन नहीं करें। चुप्पी तोड़ें और पुलिस को कॉल करें। हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग करें। संविधान में बेटियों को बराबर का हक दिया गया है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को कमला नेहरू इंटर कॉलेज, बामनौली में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर हैं। छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया है। बालिकाओं की मदद के लिए पुलिस चौबीस घंटे तैयार है। संबंधित बालिका की पहचान भी उजागर नहीं की जाती है।
विज्ञापन

 
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने छात्राओं से कहा संविधान में महिलाओं को तमाम अधिकार दिए गए हैं। बालिकाएं उत्पीड़न को सहन करने की आदत छोड़ दें। आज की छात्राएं देश का भविष्य हैं। कन्या भ्रूण हत्या, संपत्ति और घरेलू हिंसा समेत सभी मामलों में विशेष कानून महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। मुश्किल समय में हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नवोदय लोक चेतना समिति के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि हक हासिल करने के लिए जागरुकता और शिक्षा जरूरी है। इसलिए छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। अपने अधिकार और कानून की जानकारी रखें।
 
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके अलावा रात के समय पुलिस किसी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
 
प्रधानाचार्य कौशल देवी ने कहा छात्राएं शिक्षिकाओं और अभिभावकों से संवाद में रहे। किसी भी परेशानी की स्थिति को छिपाने के बजाए उसे खुलकर बताना चाहिए। इस दौरान कॉलेज के मैनेजर नरेंद्र सिंह, सदस्य सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सतवीर सिंह, अर्चना, अमृता मलिक, पारुल, ऊषा मलिक, नीरज, नरेंद्र सिंह, राजीव तोमर, अरषी, वंदना, वर्षा, महक, ज्योति, आरती, रेणू, मोहसिना, प्रेरणा, रूबीना मौजूद रहीं।

क्या बोली बेटियां...
 छात्रा ज्योति ने कहा कि जागरुकता शिविर में उन्हें आत्मरक्षा के विषय में जानकारी दी गई। हर स्थिति में हौसला रखना चाहिए।
 छात्रा आरती ने कहा कि कैंप में हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया गया। ताकि जरूरत पडने पर इन नंबरों से छात्राएं मदद ले सकें।
 छात्रा वर्षा ने कहा कि संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने पर बल दिया।
 छात्रा महक ने कहा कि वक्ताओं ने उच्च शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। यह कहा कि छात्राओं को जागरूक रहना चाहिए।

इन नंबरों पर कॉल कर मदद लें बेटियां
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर के विषय में जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के विषय में जानकारी दी। यह भी बताया कि इस पर कॉल करने से पहचान उजागर नहीं की जाती है। इसके अलावा 181, 1098, 100 और 1076 पर भी कॉल की जा सकती है।

मुश्किल घड़ी में हौसला न छोड़ें : एसपी
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राओं की मदद के लिए पुलिस-प्रशासन और हेल्पलाइन नंबर मौजूद हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सबसे पहली जरूरत हौसले की होती है। हिम्मत रखें और तुरंत फैसला करें। गलत चीजों को सहन करने की आदत छोड़ें। समाज में खुद ही बदलाव आना शुरू हो जाएगा।

छात्राओं ने दिए सवालों के जवाब
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से कई सवाल किए। महिला कानून संबंधी जानकारी ली। जिनके जवाब छात्राओं ने दिए। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed