फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Daughters are moving forward in every field

अमर उजाला अपराजिता अभियान: मेहनत के दम पर आसमान छूने लगी हैं बेटियां

Tue, 09 Jul 2019 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Daughters are moving forward in every field
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरूकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान में बेटियों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नए दौर में बेटियां किसी से पीछे नहीं है। वक्त बदल चुका है। छात्राएं अपने अधिकारों और कानून की जानकारी रखें। संविधान में उन्हें बराबरी का हक दिया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण देव उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय टीकरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि विक्रम चौधरी ने कहा कि समाज और कस्बा बेटियों के साथ है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कानून में तमाम अधिकार छात्राओं को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने छात्राओं को संविधान में दिए गए उनके अधिकारों और कानून की जानकारी दी। मुश्किल समय में हेल्प लाइन नंबरों के विषय में बताया। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेवा की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय लोक चेतना के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि अभिभावक बेटियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। परिवार में किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़कियां वर्तमान समय में किसी से पीछे नहीं है। किसी छात्रा को अगर कोई परेशानी है तो वह संस्था से संपर्क कर सकती है। छात्राओं और महिलाओं के लिए तमाम हेल्प लाइन नंबर भी मौजूद हैं।

सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचती है, इसलिए किसी भी दशा में छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है। 

प्रधानाचार्य अरुणा गौड़ ने कहा कि छात्राएं शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। वर्तमान में छात्राओं को आगे बढ़ाने और मदद के लिए पुलिस-प्रशासन और अन्य संस्थाएं आगे आए हैं। 

बबीता देवी, रीता देवी, मोनिका शर्मा, अंकित राठी, दीपा जैन, सीमा देवी, प्रियांशी, अंजली, प्रिया, प्राची, लवी राठी, तानिया शर्मा, भारती, सलोनी, वंशिका, मानसी, नेहा मौजूद रहीं। संचालन शशिकांत सरल ने किया।

क्या बोली बेटियां--
 कशिश ने कहा कि कानून और अधिकारों की जानकारी मिली। अतिथियों ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
 कुमकुम ने कहा कि हेल्प लाइन के विषय में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उनके अधिकार गिनाए गए।
 वंदना ने कहा कि बाल विवाह करने वालों को किस कानून के तहत सजा मिलती है, यह कार्यक्रम में बताया गया।
 प्रियांशी ने कहा कि हेल्प लाइन सेवाओं और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के विषय में छात्राओं को जानकारी दी गई। 
 वर्षा ने कहा कि कार्यक्रम में उपयोगी जानकारी मिली है। कानून और अधिकारों के विषय में छात्राओं को बताया गया।
 सलोनी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी गई। शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

- डीएम पवन कुमार ने कहा कि बेटियों ने शिक्षा, खेल और चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्रों में मेहनत से मुकाम बनाया है। वर्तमान में लड़कियां मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। 
- एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के विषय में बताया जा रहा है। हेल्प लाइन सेवाओं की जानकारी भी टीम की ओर से दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed