फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anushka murder case: Parents' blood samples collected for DNA matching.

अनुष्का हत्याकांड : डीएनए मिलान को माता-पिता के रक्त के नमूने लिए

Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Anushka murder case: Parents' blood samples collected for DNA matching.
मेरठ। अनुष्का के शव के अवशेष बरामद करने के बाद उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। हालांकि बाद में परिजनों ने मोबाइल व जींस आदि से उसकी पहचान कर ली थी। शव अनुष्का का था। इसकी कानूनी रूप से पुष्टि के लिए शव से लिए गए बाल, पैर की हड्डी और उसके पिता नेमपाल व मां ललिता के रक्त का नमूना लिया गया है। डीएन मिलान के लिए यह नमूने हैदराबाद फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव निवासी नेमपाल ने कंकरखेड़ा थाने में 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल की रात से अनुष्का लापता थी। उन्होंने फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने 33 दिन बाद नाले से शव के अवशेष बरामद कर देहरादून निवासी फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया था। आरोपी ने 800 रुपये फास्टफूड के और 28 सौ रुपये नकद कुल 3600 रुपये के विवाद में अनुष्का की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अनुष्का के शव से पोस्टमार्टम के बाद नमूने ले लिए गए थे। उसके माता-पिता के रक्त का नमूना शनिवार को ले लिया है। इनसे डीएनए मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed