सटीक निशानों के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरने वाली यूपी के बागपत की शूटर दादी की कामयाबी अब रुपहले पर्दे पर उतरेगी। निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने दोनों दादी को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया है। दोनों के जन्म से लेकर शादी और बुजुर्ग होने के बाद शूटिंग सीखने तक को फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है।
{"_id":"5be7c91bbdec2269a5529d2f","slug":"anurag-kashyap-will-make-bollywood-movie-on-shooter-dadi-from-up-these-actress-will-play-lewd-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की 'शूटर दादी' पर जल्द बनेगी बॉलीवुड फिल्म, ये दो अभिनेत्रियां निभाएंगी मुख्य किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 'शूटर दादी' पर जल्द बनेगी बॉलीवुड फिल्म, ये दो अभिनेत्रियां निभाएंगी मुख्य किरदार
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
शूटर दादी
शूटर दादी
जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाश तोमर ने निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों ने 60 साल की उम्र के बाद निशानेबाजी सीखनी शुरू की और समाज के बीच संघर्ष कर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप अब शूटर दादी की इसी कामयाबी को रुपहले पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।
शूटर दादी
शामली के मखमूलपुर में जन्मी चंद्रो तोमर और मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में जन्मी प्रकाशो तोमर के जन्म से लेकर अंगदपुर जौहड़ी में एक ही घर में देवरानी-जेठानी के तौर पर शादी, घर और खेत का कार्य, इसके बाद निशानेबाजी सीखना। सैकड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने को दिखाया जाएगा। फिल्म की कास्ट फाइनल की जा रही है। फिल्म का नाम 'वुमनिया' रखा गया है । जल्द ही इसकी घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तापसी पन्नू
चंद्रो बनेंगी भूमि पेडनेकर और प्रकाशो की भूमिका निभाएंगी तापसी पन्नू
दादी चंद्रो तोमर की भूमिका पहले कीर्ति सेन निभाने वाली थी, लेकिन अब यह रोल भूमि पेडनेकर को दे दिया गया है। भूमि को फिल्म में ओलंपिक पदक जीतते हुए दिखाया जाएगा। इसके अलावा मनमर्जियां की हीरोइन रही तापसी पन्नू प्रकाशो तोमर की भूमिका में होंगी।

भूमि पेडनेकर
स्क्रिप्ट तैयार, जनवरी में होगी शूटिंग
फिल्म की स्क्रिप्ट ढिशुम, एक विलेन, ग्रांड मस्ती एवं एबीसीडी 2 लिखने वाले तुषार ने लिखी है। स्क्रिप्ट तैयार है। बायोपिक की शूटिंग जनवरी में शुरू हो जाएगी।
फिल्म की स्क्रिप्ट ढिशुम, एक विलेन, ग्रांड मस्ती एवं एबीसीडी 2 लिखने वाले तुषार ने लिखी है। स्क्रिप्ट तैयार है। बायोपिक की शूटिंग जनवरी में शुरू हो जाएगी।