{"_id":"69c2ac50b8d708d43901ba27","slug":"anubhav-honored-for-winning-bronze-medal-at-para-nationals-meerut-news-c-72-1-mct1009-150664-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैरा नेशनल में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैरा नेशनल में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नई दिल्ली में हुए इंटरनेशनल ग्रैंड प्रिक्स में दो पदक जीतने के बाद भुवनेश्वर में 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी मेरठ के अनुभव ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया।
एथलीट अनुभव चौधरी लगातार शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। नई दिल्ली में हुई इंटरनेशनल ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में कांस्य और 200 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित की है। भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में नेशनल लेवल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनुभव चौधरी ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की।
सीमित संसाधनों के बावजूद अनुभव चौधरी ने अपनी मेहनत और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता में उनके कोच राहुल, परिवार का विशेष योगदान रहा है। अनुभव ने कोच राहुल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस अब आगामी पैरा एशियन गेम्स पर है। वह कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के जरिए अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
प्रियांश ने 44.75 मीटर थ्रो कर एशिया में चौथी रैंक की हासिल
24वे पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ स्थित मवाना के पैरा एथलीट प्रियांश ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रियांश ने डिस्कस थ्रो 44.75 मीटर दूरी पाकर एशिया में चौथी रैंक प्राप्त की। उन्होंने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक भी जीता।