फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   antim din nildaliyo ke naam

अंतिम दिन हुए 48 नामांकन, पर्चा भरने के लिए दौड़ लगाते नजर आये निर्दलीय प्रत्याशी

Wed, 25 Jan 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
antim din nildaliyo ke naam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन का अंतिम दिन निर्दलियों के नाम रहा। निर्धारित समय तक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के लिए दौड़ लगाते नजर आये। वहीं प्रमुख दलों में सिवालखास से बसपा, सरधना, मेरठ दक्षिण, सिवालखास, मेरठ कैंट और मेरठ शहर से रालोद, मेरठ कैंट और दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा भरा। वहीं हस्तिनापुर सीट पर भाजपा से बागी होकर गोपाल काली ने भी नामांकन किया।

विज्ञापन


इन्होंने किया नामांकन
सिवालखास सीट से नदीम अहमद (बसपा), यशवीर सिंह (रालोद) और निर्दलिय वसी मौहम्मद, हरेंद्र, दीपक राम, सुबोध त्यागी, विक्रांत चौधरी।
सरधना सीट से वकील अहमद (रालोद), वासिफ अली (नेलोपा), विकास वर्मा (भारतीय तारक समाज पार्टी) और निर्दलिय तरुण जाटव, देवेंद्र, नरेश कश्यप।  
शहर सीट से ज्ञानेंद्र शर्मा (रालोद), प्रीति (भारतीय किसान मजदूर पार्टी), मुर्तजा (सर्व सम्मत पार्टी) और निर्दलिय मौ. अफजाल, राजीव गर्ग, महफूज, जितेंद्र वर्मा, अब्दुल वहाब, अर्चना गौतम।
विज्ञापन

किठौर से निर्दलिय फारूख, राहत अली, अमरीश त्यागी, मौ. कासिम, आनंद कुमार गुप्ता, राजकुमार कश्यप, जान मौहम्मद, वीर सिंह और रवि कुमार।
हस्तिनापुर से अनमोल (बहुजन मुक्ति पार्टी) और निर्दलिय गोपाल काली, राजकुमार, दुर्योधन कुमार।  
कैंट सीट से रमेश धींगड़ा (कांग्रेस), फिरोज सैफी (पीस पार्टी), संजीव धामा (रालोद), संजय वर्मा (भारतीय तारक समाज पार्टी) और निर्दलिय सोहनवीर सिंह।
दक्षिण सीट से आजाद सैफी (कांग्रेस), पप्पू गुर्जर (रालोद), प्रभुदयाल (भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी),   रामशरण सैनी (भारतीय किसान मजदूर पार्टी), बादल मलिक (यूडीएफ), रवि भट्ट (हिंदुस्तान निर्माण दल) और निर्दलिय विनय चौहान, अतुल खोड़ेवाल, प्रदीप कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
सिवालखास से रालोद प्रत्याशी चौ. यशवीर सिंह के समर्थक चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा हुए और वहां से नामांकन करने पहुंचे। वहीं दक्षिण सीट से रालोद के पप्पू गुर्जर, कैंट से संजीव धामा, शहर से ज्ञानेंद्र शर्मा और सरधना से वकील अहमद भी समर्थकों के साथ नामांकन करने आये। इस दौरान डा. राजकुमार सांगवान, डा. अजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, विनय मल्लापुर, राजेंद्र जानी, एनुद्दीन शाह, इंद्रपाल सिंह, जीशान सिद्दीकी, नासिर अंसारी, रणवीर दहिया, बलराज सिंह, राहुल देव, गौरव जटौली, मनोज राणा, सत्यचंद चौधरी, सुशील मलिक, कपिल बिसला, नायब अली एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 

कांग्रेस प्रत्याशी रमेश धींगड़ा और आजाद सैफी का नामांकन कराने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, डा. यूसुफ कुरैशी, संजय गोयल, दीपक शर्मा, अखिल शर्मा, हरिकिशन वर्मा, नसीम कुरैशी, सपा की आरती अग्रवाल, सलीमुद्दीन शाह, चौ. यशपाल सिंह, सतीश शर्मा, संजीव अग्रवाल, आदित्य शर्मा आदि शामिल रहे।


वहीं बसपा प्रत्याशी नदीम चौहान के साथ एमएलसी अतर सिंह राव, मंडल कोऑर्डिनेटर रवि राज, जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, जिला प्रभारी अमित शर्मा, डा. ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed