{"_id":"68546f9c71b9a46a240e0d50","slug":"anti-social-elements-damaged-two-religious-places-in-jani-sardana-news-c-14-mrt1027-894874-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी में असामाजिक तत्वाें ने दो धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी में असामाजिक तत्वाें ने दो धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त किए
विज्ञापन
जानी खुर्द। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो धार्मिकस्थलों में तोड़ की। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव साहलेनगर के सामने धार्मिक स्थल है। बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल की बिल्डिंग को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके ताबीज को भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। चारों तरफ लगी रेलिंग को उखाड़कर दूर फेंक दिया। दान पेटी को भी साथ ले गए। उसमें काफी नकदी बताई गई है।
घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चला। दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील त्यागी ने जानी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच की। घटना की तहरीर सुनील त्यागी ने जानी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है। दूसरी घटना कांवड़ पटरी मार्ग पर ही गांव सिसौला खुर्द के सामने स्थित धार्मिक स्थल पर हुई। यहां पर भी असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।