{"_id":"5def8c1e8ebc3e87dc405614","slug":"anti-romeo-squad-punished-youths-to-sit-ups-in-in-surjkund-park-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एंटी रोमियो स्क्वायड ने पार्क में युवकों से लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एंटी रोमियो स्क्वायड ने पार्क में युवकों से लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल
Tue, 10 Dec 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo Squad
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। यहां एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने पार्क, कोचिंग सेंटर, बाजार, रोडवेज बस स्टैंड आदि अनेक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सूरजकुंड पार्क में मौजूद कुछ युवकों से उठक बैठक लगवाई। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम चेकिंग अभियान के दौरान मेरठ के गढ़ रोड स्थित सूरज कुंड पार्क में पहुंची थी। यहां टीम ने पार्क में मौजूद तीन किशोरों को पकड़कर उठक-बैठक लगवाईं।
विज्ञापन
वहीं टीम की इस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया लेकिन किशोरों का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम चेकिंग के नाम पर तानाशाही पर उतर आई है।
विज्ञापन