फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-ragging week concluded, awareness rally taken out

एंटी रैगिंग सप्ताह का हुआ समापन, निकाली गई जागरूकता रैली

Mon, 18 Aug 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Anti-ragging week concluded, awareness rally taken out
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित, प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली मुख्य द्वार से होते हुए सभी छात्रावासों, विभागों तथा प्रशासनिक भवनों से गुजरती हुई कुलपति कार्यालय तक पहुंची और शिक्षा विभाग पर जाकर समाप्त हुई।
प्रो. भूपेंद्र सिंह (छात्र कल्याण अधिष्ठाता) ने कहा कि रैगिंग जैसी प्रवृत्तियां विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। परिसर को सकारात्मक और सुरक्षित बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि रैगिंग करना न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि यह मानवीय मूल्यों के भी विपरीत है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मित्रवत व्यवहार करें और किसी भी अनुचित गतिविधि की तुरंत सूचना दें। प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है, न कि किसी को मानसिक या शारीरिक कष्ट पहुंचाना। विश्वविद्यालय रैगिंग-मुक्त कैंपस के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि नए छात्रों को सम्मान और पारिवारिक माहौल देना वरिष्ठ छात्रों का प्रमुख कर्तव्य है। रैगिंग रोकने के लिए आपसी सहयोग और संवाद आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार गोयल, डॉ विवेक नौटियाल, डॉ. विजेता गौतम और अंशु अग्रवाल, मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने की। चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार, डीन एजुकेशन प्रो. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सचिन कुमार और डॉ. योगेंद्र गौतम ने छात्रों को संबोधित किया और रैगिंग के विरुद्ध अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान
एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed