फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-corruption team caught the outpost in-charge taking a bribe of ten thousand rupees

Meerut News: दस हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी को पकड़ा

Fri, 06 Dec 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anti-corruption team caught the outpost in-charge taking a bribe of ten thousand rupees
मेरठ/मवाना। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को पुलिस चौकी पर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी चौकी प्रभारी को इंचौली थाने ले गई और पूछताछ की। युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में दरोगा आरोपी को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नौशाद पुत्र वहीद ने 15 अक्तूबर 2024 को थाने में समर उर्फ सोनू, आमान, शाबाज व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पुत्र आयान बाइक से अपने मामा के घर जा रहा था। आरोपियों ने रास्ते में आयान को घेर लिया। उन्होंने कहीं जाने के लिए जबरन बाइक मांगी। बाइक देने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घसीटते हुए उसे बेकरी में ले गए। तीन चार घंटे बेकरी में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आयान की जेब से 65 सौ रुपये भी गिर गए थे। आयान गंभीर अवस्था में बेकरी में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी सोनू को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोप है इसके बाद दरोगा सोनू को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। सोनू ने एंटी करप्शन थाने में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम सोनू के साथ मवाना पहुंची। यहां पाउडर लगे नोट सोनू को दिए। सोनू ने जैसे ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत के थमाए, तभी टीम ने उसे धर दबोचा। एंटी करप्शन की टीम प्रभारी अंजू भदौरिया ने बताया कि सोनू ने शिकायत की थी कि दरोगा विवेचना में धारा हटाने के नाम पर रुपये मांग रहा था। जिस पर टीम ने कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed