फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anshuman and Neha secure first place in the 'Know India' exam.

Meerut News: भारत को जानो परीक्षा में अंशुमन और नेहा प्रथम

Sun, 04 Oct 2026 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 04 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Anshuman and Neha secure first place in the 'Know India' exam.
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा की भारत को जानो अखिल भारतीय परीक्षा का द्वितीय चरण रविवार को संपन्न हुआ। इसमें गजेंद्र पब्लिक स्कूल मलियाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह शाखा स्तरीय प्रतियोगिता विद्यासागर अकादमी रजबन में आयोजित की गई।
विज्ञापन

गजेंद्र पब्लिक स्कूल के अंशुमन और नेहा ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी टीम 6 दिसंबर को शामली में होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। विद्यासागर अकादमी रजबन की टीम दूसरे स्थान पर रही। जागृति पब्लिक स्कूल माधवपुरम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाखा अध्यक्ष शिशिर जैन और प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के संयोजक संजय जैन और सुरेश चंद्र रहे। सचिव संदीप जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed