फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another PAC jawan got swine flu

पीएसी के एक और जवान को हुआ स्वाइन फ्लू

Tue, 03 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Another PAC jawan got swine flu
पीएसी के एक और जवान को हुआ स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी के एक और जवान को स्वाइन फ्लू हो गया है। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हापुड़ के एक बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुुई है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित पीएसी जवानों की संख्या 20 हो गई है, जबकि 20 और जवानों को टेमी फ्लू दी गई है। अब 538 जवानों की पीएसी कैंपस में स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। मेरठ में कुल मरीजों की संख्या 79 हो गई है।
स्वाइन फ्लू के रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में सोमवार को खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू की गई है। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू के रोगियों की सुविधा के लिए जुकाम, खांसी और गला खराब आदि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिसीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए अलग से एक ओपीडी संचालित करने का निर्णय लिया है। सोमवार को स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षणों वाले 14 रोगियों को यहां देखा गया। इनमें से कई रोगियों को स्वाइन फ्लू वायरस की जांच के लिए भेजा गया। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां रोगियों को देखने के लिए अलग से एक सीनियर रेजिडेंट और एक जूनियर रेजीडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसी व्यवस्था की गई है की स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले लोग अन्य सामान्य रोगियों के संपर्क में न आएं। इससे अन्य रोगी स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बच सकेंगे।
विज्ञापन

दो अस्पतालों में नहीं मिला आईसोलेशन वार्ड, दो दिन में बनाने की हिदायत
राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक दल डॉ. अशोक तालियान और डॉ. विश्वास चौधरी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता से मिले। इसके अलावा उन्होंने दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया, दोनों में ही आईसोलेशन वार्ड बना हुआ नहीं था, जिस कारण इंफेक्शन वाले मरीजों के पुख्ता बचाव के इंतजाम नहीं थे, लिहाजा उन्हें दो दिन के भीतर इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसी-जुकाम और बुखार...ओपीडी पहुंची सात हजार
मौसम केबदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को सरकारी चिकित्सालयों की ओपीडी में सात हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में पांच हजार, जिला अस्पताल में डेढ़ हजार और महिला जिला चिकित्सालय में पांच सौ से ज्यादा मरीज आए। अमूमन इन अस्पतालों में ओपीडी चार से पांच हजार रहती है। मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इनमें काफी तादाद में बच्चे और महिलाएं भी रहीं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, बीमार दूर भगाएं
स्वाइन फ्लू हो या कोई भी बीमारी, अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो आप इनके खतरों से बचे रहेंगे। ऐसे में हमेशा अपने इम्यून सिस्टम मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है संतुलित आहार। आहार पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। विटामिन जैसे ए बी सी और ई के साथ जिंक और सेलेनियम भरपूर होना चाहिए। इसके लिए सूरजमुखी के बीज, ब्राउन राइस, मौसमी फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अदरक और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थ भी आपकी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed