फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu Rani won gold medal in javelin throw by covering a distance of 57-70 meters

चैंपियनशिप 2024: भाला फेंक में अन्नू रानी का जलवा, जीता Gold; 57.70 मीटर दूरी तय की

Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
सार

अन्नू रानी ने भाला फेंक में 57.70 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीत लिया। पंचकूला में 63वीं नेशनल सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है।

विज्ञापन
Annu Rani won gold medal in javelin throw by covering a distance of 57-70 meters
अन्नू रानी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंचकूला में चल रही 63वीं नेशनल सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मेरठ के बहादरपुर निवासी एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अन्नू  ने शुक्रवार शाम को जेवलिन थ्रो इवेंट में 57.70 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय की। बैक पेन के कारण वह आगे के तीन प्रयासों में भाग नहीं ले सकीं।
विज्ञापन


600 ग्राम भार वर्ग में महिला वर्ग भाला फेंक इवेंट रात 7:50 पर शुरू हुआ। अन्नू ने अपने पहले प्रयास में 55.84 मीटर दूरी तय की। दूसरे प्रयास में फाउल रहा  और तीसरे प्रयास में अन्नू ने 57.70 मीटर दूरी तय का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


अन्नू की विश्व रैंकिंग की बात करें तो वह अपनी वर्तमान रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वर्तमान में अन्नू रानी की विश्व रैंकिंग 18 के आसपास है और ओलंपिक में 32वीं रैंक तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नू का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 63.82 मीटर है जो उन्होंने 2022 में इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हासिल किया था। यह भारत में महिलाओं के भाला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालिफिकेशन मार्क की बात करें तो वह 64 मीटर निर्धारित है। अन्नू रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंक कर 2023 एशियाई खेलों में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर उनके उनकी माता मुन्नी देवी, भाई उपेंद्र ने भी उन्हें बधाई दी। जिला एथलेटिक्स संघ के सभी सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।

ये हैं अन्नू रानी की उपलब्धियां
एशियाई खेल
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 ऐशियन गेम्स
कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2014 इंचियोन भाला
राष्ट्रमंडल खेल
कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2022 बर्मिंघम भाला
एशियाई चैंपियनशिप
कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2017 भुवनेश्वर भाला
रजत पदक – दूसरा स्थान 2019 दोहा भाला
दक्षिण एशियाई खेल
रजत पदक – दूसरा स्थान 2016 गुवाहाटी भाला

शनिवार को पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टेपल चेज करेंगी प्रतिभाग
मेरठ। प्रतियोगिता में शनिवार शाम को पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टेपल चेज में प्रतिभाग करेंगी। पारुल पहले ही इस इवेंट में परोस ओलपिंक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। आज भी सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed