फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Announcement of new organization of Kasampur Trade Association

कासमपुर व्यापार संघ के नए संगठन की घोषणा

Wed, 24 Jun 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Announcement of new organization of Kasampur Trade Association
कासमपुर व्यापार संघ के नए संगठन की घोषणा
विज्ञापन

मेरठ। कासमपुर व्यापार संघ में नीरज पंवार और सुरेश लोधी के बीच पैदा हुए विवाद में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता गुट दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कह रहे हैं। इस बीच सुरेश लोधी ने नए संगठन की नींव रखते हुए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नीरज पंवार 330 व्यापारियों में से 240 व्यापारियों के सहमति पत्र लेकर संगठन के विभाजन के विरोध में अपनी बात पर अडिग हैं। आज सुरेश लोधी द्वारा बुलाई गई है। बैठक में अंतिम निर्णय होगा कि व्यापारी किस पक्ष के समर्थन में हैं।
कासमपुर व्यापार संघ में विभाजन की नींव रखते हुए मंगलवार को सुरेश लोधी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। लोधी ने बताया कि बुधवार को गली नंबर 6 में कासमपुर के समस्त व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कार्यकारिणी पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी। साथ ही व्यापारी भी अपना पक्ष रखेंगे। लोधी ने बताया कि 170 व्यापारियों के हस्ताक्षर कराकर संगठन का गठन किया है। इसमें 11 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। व्यापारियों के बीच संगठन की घोषणा के बाद संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों की सरपरस्ती में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कासमपुर व्यापार संघ विभाजन का विरोध कर रहे अध्यक्ष नीरज पंवार, महामंत्री दीपक चौधरी, कोषाध्यक्ष महेश लोधी कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल से मिले। नीरज पंवार ने कहा कि उन्होंने व्यापारियों के हस्ताक्षर किए गए सहमति पत्र विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को दिखाते हुए मामले में हस्तक्षेप कर संगठन को दो फाड़ होने से रोकने के लिए गुहार लगाई है। पंवार ने कहा कि उन्होंने संगठन का विभाजन रोकने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह से भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा विभाजन के विषय में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जाएगी। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि कासमपुर के व्यापारियों ने नीरज पंवार को अध्यक्ष चुना है। संगठन का कार्यकाल तीन वर्ष का है। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चुनाव कराएं जो जनादेश हो उसे स्वीकार करें। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा विघटन को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। दोनों ही पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये होगी सुरेश गुट की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष सुरेश लोधी, महामंत्री पिंटू सिंह, कोषाध्यक्ष हंसराज गुंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रसेन लोधी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, संरक्षक ललित लखवाना, संरक्षक श्याम सुंदर गोयल, मुख्य संरक्षक राजकुमार, संगठन मंत्री संजय चौबे, मंत्री अरुण चौधरी के नाम प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed