{"_id":"69b55e60c85cc61cf003ca67","slug":"anmol-won-silver-medal-in-shot-put-at-world-para-grand-prix-meerut-news-c-72-1-mct1009-150119-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स में अनमोल ने गोला फेंक में रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स में अनमोल ने गोला फेंक में रजत पदक जीता
विज्ञापन
- 9.78 मीटर दूरी तय कर दूसरा स्थान प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नई दिल्ली में चल रही विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के पैरा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। मेरठ के अनमोल ने भी गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
अनमोल वशिष्ठ ने 9.78 मीटर दूरी तय कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। अनमोल डाबका के रहने वाले हैं और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। वह एफ-55 श्रेणी के खिलाड़ी हैं। इन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग कर भाला फेंक में स्वर्ण पदक और गोला फेंक में रजत पदक जीता था।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए समर डाउन ट्रैक मीट में भी उन्होंने शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता था। वर्ष 2025 में नेशनल में जेवलिन में स्वर्ण, दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जेवलिन में स्वर्ण और 2025 के खेलो इंडिया गेम्स में शॉटपुट में कांस्य पदक जीत चुके हैं। अब उनकी नजर एशियन गेम्स में शामिल होकर देश के लिए पदक जीतने पर है।
विज्ञापन
विश्व पैरा ग्रैंड प्रिक्स में मेरठ से प्रीति पाल ने दो स्वर्ण पदक, आयुष ने दो पदक, दीपिका ने स्वर्ण पदक, अनुभव ने एक रजत पदक, एक कांस्य पदक जीता। प्रियांश ने भी कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता सहित अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।