फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anm recruitment meerut

एएनएम भर्ती मामले की जांच करेंगे एडीएम वित्त  

Sat, 23 Apr 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 23 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
anm recruitment meerut
एएनएम - फोटो : फाइल फोटो

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम भर्ती से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हुई लिस्ट के मामले में डीएम ने एडीएम वित्त को मामले की जांच सौंपी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में काफी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। उधर, जांच शुरू होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया भी अधर में फंस गई है।

विज्ञापन

 
जांच शुरू होने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। लिस्ट में दर्ज नामों को चयनित अभ्यर्थियों का नाम बताया जा रहा है। इन नामों के आगे ही स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों के नाम भी लिखे हैं। इन नामों को लेकर दावा किया जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने सेटिंग का खेल किया है। जांच अधिकारी एडीएम वित्त गौरव वर्मा का कहना है कि हर बिंदु को लेकर जांच की जाएगी। जरूरत पड़ी तो अभ्यर्थियों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन


एएनएम के 125 पदों के लिए डीएम पंकज यादव की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिये गए थे। चयनित उम्मीदवारों की सूची डीएम की तरफ से जारी नहीं की गई थी, लेकिन उससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग में दो पेज की सूची वायरल हो गई थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर डीएम ने जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed