फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankur will run 4,000 km in honour of the martyrs.

Meerut News: अन्य केंद्र.... शहीदों के सम्मान में चार हजार किमी दौड़ेगा अंकुर

Wed, 12 Nov 2025 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ankur will run 4,000 km in honour of the martyrs.
दौराला- दौराला पहुंचने पर शहीदों के सम्मान में  कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगा रहे अंकुर का 
कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दौड़ शुरू, दौराला पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। शहीदों के सम्मान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक चार हजार किमी की दौड़ की अंकुर ने शुरुआत की। बुधवार को अंकुर दौड़ लगाते हुए दौराला पहुंचा। दौराला पहुंचने पर धावक का आंबेडकर-कलाम शिक्षा एवं न्याय समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

रोहटा बाईपास निवासी अंकुर 31 अक्तूबर को कश्मीर पहुंचा था और वहां से उसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक चार हजार किमी की दौड़ शुरू की। दौराला पहुंचने पर अंकुर ने बताया कि वह शहीदों के सम्मान में दौड़ रहा है। कश्मीर से लेकर दौराला तक उसका लोगों ने उत्साह बढ़ाया और जगह-जगह स्वागत किया। रुहासा गांव की आंबेडकर-कलाम शिक्षा एवं न्याय समिति के केपी जाटव के नेतृत्व में अंकुर का स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारी भी कुछ दूर तक उसके साथ दौड़े। पदाधिकारियों ने उसे पांच किग्रा देशी घी, पांच किलो चने और तिरंगा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति प्रताप लोईया, सहबा, सैफ, शालू, मोहित, अनुज, सनी, लोकेश, प्रवेंद्र, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed