फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit alias Pahadi pleaded and said- Yogi Ji save me from the police...

Meerut News: गिड़गिड़ाया अंकित उर्फ पहाड़ी, बोला-योगी जी पुलिस से बचा लो...

Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ankit alias Pahadi pleaded and said- Yogi Ji save me from the police...
बिजनौर। मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में शामिल रहे लवी को पुलिस मुठभेड़ में गोली मार चुकी थी, ऐसे में उसका साथी अंकित उर्फ पहाड़ी खौफ में आ गया जोकि खुद ही सरेंडर करने के लिए थाने पहुंच गया। जिसने एक वीडियो भी बनवाई, जिसमें सीएम योगी से गुहार लगा रहा है कि उसे यूपी पुलिस से बचा लो, वह सरेंडर करने जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ और बिजनौर में दर्ज दोनों केस में मेरठ से 25 हजार का इनामी अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी मोहल्ला शंभा बाजार बिजनौर आरोपी है। जिसे पुलिस ढूंढ रही थी। मगर सोमवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अंकित पहाड़ी वीडियो बनवाने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। वीडियो में अंकित पहाड़ी गिड़गिड़ाते हुए कह रहा है कि योगी जी माफ करा दो, यूपी पुलिस से बचा दो। योगी जी मैंने जो मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण का जो अपराध किया है, उसमें मुझे बचा लो, मैं सरेंडर हो रहा हूं। उधर, अंकित उर्फ पहाड़ी के थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

- गोली लगते ही लवी बोला, क्षमा कर दो...
जैन फार्म में जब मुठभेड़ हुई तो पुलिस ने जवाबी फायर किया। पुलिस की गोली लवी के पैर में जा लगी थी, गोली लगते ही खौफ ने उसे घेर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लवी बोला, साहब क्षमा कर दो...गलती हो गई। मुठभेड़ में गिरफ्तार होने वाला लवी उर्फ सुशांत आठवां आरोपी था। इससे पहले उसके बेहद करीबी अर्जुन कर्णवाल को भी मेरठ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही बिजनौर पुलिस ने भी इससे आकाश उर्फ गोला को भी मुठभेड़ में गोली मारी थी। अब गोली लगते ही मुख्य आरोपी लवी को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। उसे डर था कि कहीं पुलिस एक और गोली ना चला दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed