{"_id":"68e272e60e74a2d79604c560","slug":"animal-remains-found-in-uldhan-villagers-protest-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105270-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उलधन में मिले पशुओं के अवशेष, ग्रामीणो ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उलधन में मिले पशुओं के अवशेष, ग्रामीणो ने विरोध जताया
Sun, 05 Oct 2025 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुरंक्षित पशुओं के कटान का आरोप लगाया, पशुपालन विभाग की टीम ने मीट के नमूने लिए
-पशुक्रूरता अधिनियम में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव उलधन के श्मशान घाट में करीब आठ पशुओं के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने संरक्षित पशु के कटान का आरोप लगाते हुए पुलिस से नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग की टीम ने मीट के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
उलधन निवासी ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह गांव के ही कुछ युवक उलधन पांची संपर्क मार्ग पर श्मशान घाट के पास क्रिकेट खेलने पहुंचे तो वहां आवारा कुत्ते पशुओं के अवशेषों को नोचते मिले। युवकों ने घटना की जानकारी तुरंत ही ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते श्मशान घाट में संरक्षित पशुओं का कटान किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लोगों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अवशेषों को खुर्द-बुर्द कर दिया और कुछ अवशेष पुलिस की एक गाड़ी भीड़ के पहुंचने से पहले ही बोरों में भरकर ले गई।
ग्रामीणों के अनुसार मौके पर करीब आठ पशुओं का वध किया गया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच के लिए मीट के नमूने लिए। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वर्जन
मौके पर कटान संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अभी केवल पशु क्रूरता में ही मामला दर्ज किया गया है। मीट के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -प्रमोद कुमार सिंह ओ किठौर।