फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animal remains found in a field in Mawana Khurd on Diwali

Meerut News: दिवाली पर मवाना खुर्द में खेत में मिले पशु अवशेष

Tue, 21 Oct 2025 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Animal remains found in a field in Mawana Khurd on Diwali
मवाना। दिवाली के दिन मवाना खुर्द में सांधन पुलिया के पास खेत में एक नील गाय को काटा गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मवाना खुर्द के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत सांधन पुलिया पर गांव की ओर आने वाले रास्ते पर हैं। उसके खेत में सोमवार की सुबह एक नील गाय के अवशेष और खाल आदि खेत में पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेष आदि को जमीन दबवाकर लौट गई। वहीं बताया गया कि इस मामले में मवाना खुर्द से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा था लेकिन उनको बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। दिवाली पर नील गाय काटे जाने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले को दिखवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed