{"_id":"6910b952bb3bbe67140d1904","slug":"aniket-and-kirti-first-in-general-knowledge-competition-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110656-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिकेत व कीर्ति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिकेत व कीर्ति प्रथम
विज्ञापन
स्व. बलेराम स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले व प्रतिभाग करने व
बलेराम की स्मृति में आठवीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में बलेराम की स्मृति में आठवीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता में जिला स्तर पर कक्षा 12वीं में अनिकेत एवं कीर्ति प्रथम, वर्तिका, दिव्यांशी व शिवम द्वितीय, वंशिका तृतीय, कक्षा 11वीं में लकी धामा प्रथम, मानसी एवं अभिनव विकल द्वितीय, वंशिका रानी एवं मनीषा शर्मा तृतीय, कक्षा 10वीं में शिवांकी प्रथम, कृष सैनी द्वितीय, राधा तृतीय, कक्षा नौवीं में छवि सैनी प्रथम, सार्थक द्वितीय, महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कमांडेंट 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद चारू निगम और ब्रांड एंबेसडर के रूप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागपत निधि पंवार उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक एवं संयोजक मनीष खारी, गुरमीत सैनी, विनीत खारी, अर्जुन खारी, अक्षय शर्मा, विमल खारी, अनुज एवं राजन चौधरी का योगदान रहा। संचालन प्रधानाचार्य बाबूराम धाम ने किया।