{"_id":"5cc7fcddbdec22072e6f6843","slug":"angry-servant-beaten-farmers-sister-till-death-on-giving-ordered-him-to-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: काम बताने पर गुस्साए नौकर ने किसान की बहन व पत्नी पर जमकर बरसाए डंडे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: काम बताने पर गुस्साए नौकर ने किसान की बहन व पत्नी पर जमकर बरसाए डंडे, एक की मौत
Tue, 30 Apr 2019 01:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ देहात क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक गांव निवासी किसान की बहन द्वारा काम बताए जाने से नाराज नौकर ने उस पर डंडा उठाकर हमला बोल दिया। नौकर ने महिला पर डंडे बरसाकर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनने पर आस पास के लोगों ने महिला को उससे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने नौकर की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
ग्राम शाहकुलीपुर निवासी किसान की बहन के कुछ काम बताने को लेकर घर के नौकर ने आपा खो दिया। गुस्साए नौकर ने बुग्गी में लगा डंडा निकालकर महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं शोर सुनकर महिला को छुड़ाने पहुंची किसान की पत्नी के साथ भी नौकर ने मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर इक्टठा हो गए और नौकर की जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किसान की पत्नी व बहन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां किसान की बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/