{"_id":"6a0334f29f8741ec4f0e3e7b","slug":"angry-over-bad-food-students-gheraoed-the-registrars-office-meerut-news-c-72-1-mct1014-153191-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खराब खाने पर भड़के छात्रों ने किया कुलसचिव कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खराब खाने पर भड़के छात्रों ने किया कुलसचिव कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
नोट: विवि के किसी भी अधिकारी का वर्जन नहीं है, वो लिया जाए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- मेस ठेका निरस्त करने और असिस्टेंट वार्डन हटाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आरके हॉस्टल में खराब भोजन परोसने से नाराज छात्रों ने सोमवार दोपहर कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने मेस ठेका निरस्त करने और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई।
छात्र नेता शान मोहम्मद के नेतृत्व में छात्र खराब भोजन की थाली लेकर कुलसचिव अनिल कुमार यादव के कार्यालय पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। शान मोहम्मद ने बताया कि रविवार को डीडीयू हॉस्टल के छात्रों ने भी खराब सब्जी को लेकर वीसी आवास पर प्रदर्शन किया था। वहीं करीब दस दिन पहले कुलसचिव द्वारा हॉस्टल मेस का निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। छात्रों का आरोप है कि तीन दिन पहले वार्डन की ओर से मेस ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था, फिर भी खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मांग रखी कि असिस्टेंट वार्डन को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही मेस ठेका निरस्त कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए पांच सदस्यीय छात्र समिति गठित करने और मेस के बाहर मेन्यू चार्ट लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा छात्रों ने कहा कि जिस दिन छात्र बाहर भोजन करेंगे, उस दिन का शुल्क मेस खाते में न जोड़ा जाए, बल्कि सत्र समाप्त होने पर संबंधित राशि वापस की जाए। प्रदर्शन में यश चौधरी, अक्षांश चिकारा, आरफिन चौहान आदि छात्र मौजूद रहे।