फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry farmers create ruckus at cooperative society due to non-availability of fertilizers

Meerut News: सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

Sat, 25 Apr 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers create ruckus at cooperative society due to non-availability of fertilizers
सरूरपुर।करनावल सहकारी समिति पर खाद ने मिलने पर हंगामा करते किसान। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गेहूं की कटाई के बाद गन्ना व अन्य फसलों की बुवाई में जुटे क्षेत्र के किसान इन दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। शनिवार को कस्बा करनावल स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर खाद लेने पहुंचे किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्याप्त खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए थे लेकिन खाद की आपूर्ति कम होने के कारण लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल, अशोक, अनुज, सुरेंद्र पाल, नरेश, कुलदीप, कृष्णपाल, गौरव, उपेंद्र, समीर व तेजपाल ने बताया कि समिति पर खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गन्ना समेत अन्य फसलों की बुवाई का यह महत्वपूर्ण समय है, ऐसे में खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की पैदावार पर असर पड़ेगा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द खाद की आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। किसानों ने जिला प्रशासन से सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि समय पर बुवाई हो सके और किसानों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed