फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry councilors warned of agitation due to lack of development

विकास कार्य न होने से नाराज पार्षदों ने बनाई सर्वदल पार्षद एकता फोरम

Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Angry councilors warned of agitation due to lack of development
विकास न होने से क्षुब्ध पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। विकास कार्य और समय पर कार्यकारिणी व बोर्ड की बैठक न किए जाने से नाराज पार्षदों ने सर्वदल पार्षद एकता फोरम का गठन किया है। पहले ही दिन फोरम के तत्वावधान में 32 पार्षदों ने अपार चैंबर में बैठक की। पार्षदों ने कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और सदस्यों के सामने समस्याएं रखीं। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
महानगर में विकास कार्य काफी समय से ठप पड़े हैं। पूर्व में निगम कार्यकारिणी और बोर्ड में पास हुए प्रस्तावों पर भी काम नहीं हो रहा है, जिसको लेकर पार्षद नाराज हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पार्षदों ने सर्वदल पार्षद एकता फोरम बनाया है। फोर्स की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता रमेश पाल ने की और संचालन कुलदीप सैन ने किया।
विज्ञापन

पार्षद शहजाद मेवाती, सऊद, अहसान अंसारी, सलीम मलिक, कय्यूम अंसारी, आस मोहम्मद, राशिद अंसारी, कासिम, नवाब, सिराज सैफी आदि ने कहा कि निगम प्रशासन वार्डों में समान विकास कार्य नहीं करा रहा है। समय पर कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक नहीं हो रही है। पार्षदों को नगरायुक्त और महापौर से मिलने का समय दिया जाए। सभी वार्डों में सफाई, पेयजल व्यवस्था सुचारु कराई जाए। सभी खंभों पर एलईडी लगवाई जाएं। पार्षदों ने कहा कि अगर कार्यकारिणी सदस्य मांग पूरी नहीं करा पाएं, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, गफ्फार अहमद, पार्षद पति शाहिद अब्बासी ने पार्षदों की समस्याएं सुनीं और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed