Meerut: मां की डांट से नाराज युवती ने शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान
परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा फाटक के पास 18 वर्षीय ज्योति ने मां की डांट से नाराज़ होकर शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने युवती के मोबाइल के आधार पर परजिनों को घटना की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा फाटक के पास 18 वर्षीय ज्योति ने पारिवारिक विवाद के बाद शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे फाटक के गेटमैन ने जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शुक्रवार को मां से हुए विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठाया है।
काम खत्म करने के बाद रेलवे फाटक पहुंच गई थी ज्योति
पुलिस के अनुसार शिवपुरम निवासी ज्योति (18) सुशांत सिटी सेक्टर-5 में घरेलू सहायिका का काम करती थी। शनिवार सुबह उसके पिता ओमकार सिंह उसे बाइक से सुशांत सिटी छोड़कर गए थे। काम समाप्त होने के बाद वह पूठा फाटक से रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल शिवपुरम लौट रही थी। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस को आता देखकर वह उसके आगे कूद गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
हादसे को देखकर पूठा फाटक के गेटमैन ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवती का मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घरेलू सहायिका का काम करती थी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्योति सुशांत सिटी सेक्टर-5 में घरेलू सहायिका का काम करती थी। शनिवार सुबह उसके पिता ओमकार सिंह उसे काम पर छोड़कर गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर ज्योति का अपनी मां से विवाद हो गया था। प्रारंभिक जांच में इसी पारिवारिक विवाद के बाद युवती द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।