{"_id":"69ac220103b1f5e7a30809ac","slug":"anger-over-objectionable-religious-post-demand-for-strict-action-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111787-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट से रोष, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट से रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के संबंध में शहर काजी आदि सीओ को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मदरसे में एकत्रित हुए मुस्लिम समुदाय के लोग, सीओ ने पहुंचकर लिया ज्ञापन, दिया भरोसा
सोशल मीडिया पर युवक के पोस्ट करने पर भड़के समाज के लोग
पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष है। शहरकाजी के नेतृत्व में काफी संख्या में मखदूमपुर रोड स्थित मदरसे में सीओ को ज्ञापन देकर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहर में नमाज के बाद मखदूमपुर रोड स्थित मदरसे में एकत्र हुए। शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी और मोहम्मद जुनेद फराहीम एडवोकेट के नेतृत्व में उन्होंने आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट पर नाराजगी जताई। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया मदरसे में पहुंचे और लोगों से बात की। मुस्लिम समुदाय से सीओ को एक ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि 6 मार्च की रात 11 बजे मोहल्ला हीरालाल निवासी एक युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अभद्र भाषा व अश्लील बयानबाजी का प्रयोग करते हुए बेहद आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट किया है। आरोपी सब्जी की दुकान करता है। आरोप लगाया कि उक्त युवक इस तरह की पोस्ट से माहौल खराब कर दंगा भड़काना चाहता है।
आरोप लगाया कि वह पूर्व में भी छेड़खानी कर चुका है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। ज्ञापन देने वालों में शहादत, हाजी तय्यब, मारूफ, जैनुल, आबिदीन, आस मोहम्मद, तनवीर, जाहिद फरीदी, मौलाना नबील, कारी सैफुल्लाह, अल्ताफ, शिबली, शादाब, शाहकमर, सलमान आदि थे। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी ने माफी मांगी, कहा -उसके फोन से किसी ओर ने डाली पोस्ट
इस संबंध में आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके कहा है कि उसके फोन से किसी और ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी है। उसने इसे नहीं डाला। उसे नहीं पता कि कैसे पोस्ट हुई है। यदि किसी भी व्यक्ति को उसकी वजह से आपत्ति हुई या ठेस पहुंची है तो उसके लिए क्षमा मांगता हूं। संवाद