फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger over climbing on Ramlila stage wearing shoes

रामलीला मंच पर जूते पहनकर चढ़ने पर रोष

Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Anger over climbing on Ramlila stage wearing shoes
सरधना। नगर में भगवान ब्रह्मा के जन्मोत्सव पर आयोजित मेले में सोमवार रात हुए एक कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर जूते पहनकर चढ़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है। ऐसे कृत्य पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेला प्रांगण में आयोजित हिंदी नाट्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान को आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि उन्होंने रामलीला के पूजनीय मंच पर जूते पहनकर चढ़कर धार्मिक भावनाओं का अपमान किया, जिससे स्थानीय हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों में रोष व्याप्त है। संगीत सोम सेना परिवार और सकल हिंदू समाज ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि रामलीला मंच सनातन संस्कृति का प्रतीक है। वहां जूते पहनकर चढ़ना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं और सनातन परंपराओं का अपमान है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि हम ईश्वर की संतान और मानने वाले लोग हैं। रामलीला मंच का सम्मान करते हैं, कभी मंच पर जूते लेकर नहीं चढ़ते। कलाकारों ने जबरन हाथ पकड़कर खींच लिया था। अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed