{"_id":"6a621debed931b72e50ceba3","slug":"anger-erupts-among-pashu-mitras-over-non-payment-of-honorarium-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108037-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मानदेय न मिलने से नाराज पशु मित्रों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मानदेय न मिलने से नाराज पशु मित्रों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
- टीकाकरण अभियान का किया बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। पशुपालन विभाग में लंबे समय से सेवारत पशु मित्रों ने अपने बकाया एवं मासिक मानदेय की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जानी खुर्द स्थित पशु चिकित्सालय के पशु मित्रों ने विभाग की अनदेखी से क्षुब्ध होकर एफएमडी (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार को पशु चिकित्साधिकारी जानी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पशु मित्रों ने स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से पशुपालन विभाग से अपने उचित मासिक मानदेय की मांग कर रहे हैं। परंतु विभाग द्वारा लगातार उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है। पशु मित्रों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
विभाग के इस रवैये से आहत पशु मित्रों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वह क्षेत्र में एफएमडी टीकाकरण का कार्य नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नितिन कुमार, इस्लाम, फिरोज, फरदीन, सचिन वर्मा, बंटी सहित अन्य पशु मित्र रहे।