फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger after arrest of CM Arvind Kejriwal, workers from Meerut leave for Delhi

UP: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आक्रोश, कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, बोले- देश में लोकतंत्र खतरे में

Thu, 21 Mar 2024 11:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Mar 2024 11:40 PM IST
सार

Meerut News : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। वहीं, मेरठ से कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

विज्ञापन
Anger after arrest of CM Arvind Kejriwal, workers from Meerut leave for Delhi
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार की तानाशाही है, जिसके चलते ईमानदार मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। आप कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि देश में तानाशाही हो रही है। भाजपा के इशारे पर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ईडी द्वारा कराई गई। शराब घोटाले से उनका कोई भी लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ता पहले अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचेंगे, जहां काफी कार्यकर्ता पहले से मौजूद हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो ईडी कार्यालय पर धरना देंगे। जिलाध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरि, हेम कुमार, भूप सिंह, हर्ष वशिष्ठ, मनोज शर्मा मौजूद है।

यह भी पढ़ें: फ्लैशबैक: भूमि दान कर चर्चा में आए, देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे वीपी सिंह, मुजफ्फरनगर से खोला था मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed