मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में छह वर्षीय अंगदवीर की हत्या के मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर ने अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर को व्हाट्सएप कॉल की थी। अब पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत, मोबाइल विवरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। इस बीच आरोपी अर्पित पाराशर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि गुरप्रीत कौर से पूछताछ जारी है।
यह भी देखें: Angad Murder Case: दिनदहाड़े अपहरण फिर नहर में फेंका, मां का प्रेमी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, अंगद का शव बरामद, जा
2 of 6
अंगद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप कॉल और मोबाइल चैटिंग पर जांच का फोकस
क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि गुरप्रीत कौर को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वारदात में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं। पुलिस को दोनों के मोबाइल फोन से आपसी बातचीत और चैटिंग के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं, जिनकी गहन पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह घर के बाहर खेल रहे अंगदवीर को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया था। इसके बाद उसे हस्तिनापुर क्षेत्र के वन इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
3 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
केक खरीदने का सीसीटीवी फुटेज बना अहम साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले 16 जून को अर्पित पाराशर, गुरप्रीत कौर और अंगदवीर रामराज बाजार स्थित एक बेकरी पर पहुंचे थे। वहां से केक खरीदा गया था। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस इस फुटेज को घटनाक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं।
4 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
झूठी जानकारी भी आई सामने
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुलिस को अपनी शादी को लेकर गलत जानकारी दी थी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हाल ही में विवाह होने की बात कही थी, लेकिन जांच में पता चला कि उसका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। पुलिस अब उसके पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की भी जांच कर रही है।
5 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को अंगदवीर का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।