फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Andhra Pradesh in the men's category and Jharkhand in the women's category reached the finals.

Meerut News: पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड फाइनल में पहुंची

Fri, 27 Feb 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh in the men's category and Jharkhand in the women's category reached the finals.
- 14वीं सीनियर पैरा नेशनल सीटिंग वाॅलीबाल चैंपियनशिप में खेले गए मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरया पार्क में चल रही 14वीं सीनियर पैरा नेशनल सीटिंग वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुुरुष और महिला दोनों वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसके अलावा अंतिम लीग मैच भी हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश तो महिला वर्ग में झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद प्रतियोगिता का समापन होगा।
शुक्रवार को हुए पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच हुए मैच में आंध्र प्रदेश ने 0-2 से मैच जीता। बिहार और उत्तराखंड के बीच मैच में उत्तराखंड ने 0-2 से जीत प्राप्त की। झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच मैच में झारखंड ने 2-0 से जीत प्राप्त की। जम्मू एंड कश्मीर और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 0-2 से जीत प्राप्त की। कर्नाटक और वेस्ट बंगाल के बीच मैच में कर्नाटक ने 2-1 से मैच जीता।
विज्ञापन

तमिलनाडु और तेलांगना के बीच मैच में तमिलनाडु ने 2-0 से जीत हासिल की। ओडिशा और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 0-2 से मैच जीता। दिल्ली और बिहार के बीच हुए मैच में दिल्ली ने 2-0 से मैच में जीत हासिल की। राजस्थान और झारखंड के बीच मैच में राजस्थान ने 2-0 से मैच जीता। पंजाब और तेलंगाना के बीच हुए मैच में तेलंगाना ने 0-2 से मैच जीता। महाराष्ट्र और जेएंडके के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र ने 2-0 से मैच जीता। उत्तराखंड ने दिल्ली को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश ने मेघालय को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 2-0 से और हिमाचल प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 2-0 से हराया। इसके बाद वेस्ट बंगाल और बिहार के बीच हुए मैच में वेस्ट बंगाल ने 2-0 से जीत प्राप्त की। राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 2-0 से, आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को 2-0 से और हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। इसके आधार पर हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान की टीमों ने पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बनाई।

इसके बाद पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच आंध्र प्रदेश और हरियाणा के बीच हुआ। इसमें आंध्र प्रदेश की टीम ने 22-25, 23-25, 25-22, 25-20 और 15-11 के स्कोर से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच झारखंड और कर्नाटक के बीच हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने 25-23, 25-21, 25-15 से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। दोनों वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच देर रात तक खेला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed