फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ancient coins found on Kamakhya Siddhapeeth

कामाख्या सिद्धपीठ पर मिले प्राचीन सिक्के

Thu, 22 Apr 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ancient coins found on Kamakhya Siddhapeeth
कामाख्या सिद्धपीठ पर मिले प्राचीन सिक्के
विज्ञापन

हस्तिनापुर। महाभारत कालीन हस्तिनापुर में स्थित मां कामाख्या सिद्धपीठ से बुधवार को प्राचीन साक्ष्य प्राप्त हुए। यह प्राचीन साक्ष्य नवमी पूजन के दौरान स्थल पर साफ सफाई के दौरान मिले। इस दौरान उस स्थल पर नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के माध्यम से सफाई कार्य चल रहा था।
बुधवार को वहां परिक्रमा मार्ग की मिट्टी को समतल किया जा रहा था और कंकड़ पत्थर को हटाया जा रहा था। इसी दौरान नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के चेयरमैन व शोभित विवि के असिस्टेंट प्रो. प्रियंक भारती को कॉपर के दो सिक्के एवं टेराकोटा से निर्मित मनका प्राप्त हुआ। उसकी साफ सफाई की गई। सभी साक्ष्य सावधानीपूर्वक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हस्तिनापुर स्थित उपमंडल कार्यालय में कर्मचारियों को सौंपे।
विज्ञापन

भारती ने बताया कि इस साइट से पिछले वर्ष भी ऐतिहासिक सामग्री प्राप्त हुई थी, जिसके बाद इस साइट के वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भी भेजा गया था। यह मंदिर इतिहास के पन्नों में गुम हो गया था। लेकिन मंदिर को लेकर ऐसा बताया जाता है कि इसका निर्माण महाराजा अनंगपाल तोमर द्वारा किया गया था। इसके अलावा सिद्धपीठ पर सोशल दूरी के साथ नवमी का पूजन किया गया। मंदिर के महंत शंकर देव महाराज ने बताया कि यह कामाख्या देवी शक्तिपीठ अति प्राचीन है। महंत ने जरूरतमंद कन्याओं को सूखा राशन भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed