{"_id":"69136f1c59183b229b014025","slug":"anant-rana-and-varun-sindhu-selected-for-up-pro-kabaddi-league-season-2-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110385-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनंत राणा व वरुण सिंधु का यूपी प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनंत राणा व वरुण सिंधु का यूपी प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में चयन
विज्ञापन
रोहटा। गांव सूलपुर जाहिद के खिलाड़ी वरुण सिंधु । परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव पूठखास व रसूलपुर जाहिद गांव निवासी अनंत राणा व वरुण सिंधु का यूपी प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रो कबड्डी लीग में चयन होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसमें रसूलपुर जाहिद के युवा कबड्डी खिलाड़ी वरुण सिंधु को काशी किंग्स ने 1.25 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। जबकि पूठखास के अनंत राणा को गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने 50 हजार रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी 25 दिसंबर से नोएडा स्टेडियम में शुरू हो रही लीग में अपनी टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे।
12 टीमों के बीच खेली जाने वाली इस सीजन की लीग में वरुण और अनंत की धमक देखने को मिलेगी। वरुण सिंधु ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके पिता रमन सिंधु व कोच कुलदीप चौधरी और अनिल चौधरी का बड़ा योगदान है। वहीं, अनंत राणा ने अपने पिता चौधरी कुशलपाल ठाकुर और कोच कुलदीप चौधरी व अनिल चौधरी का आभार जताया। दोनों खिलाड़ियों के चयन से रोहटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि अब क्षेत्र के युवा खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। आगामी मुकाबलों में वरुण और अनंत के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।