फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anand Hospital MD Hariom Anand funeral held in Meerut, was handed over to the daughter before the suicide

आनंद अस्पताल के एमडी हरिओम आनंद का मेरठ में हुआ अंतिम संस्कार, आत्महत्या से पहले बेटी को सौंपा था पत्र

Sun, 28 Jun 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Anand Hospital MD Hariom Anand funeral held in Meerut, was handed over to the daughter before the suicide
hariom aanand suicide case - फोटो : amar ujala

मेरठ में आनंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक हरिओम आनंद ने शनिवार को अपने फार्म हाउस पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर उनके शव का सूरजकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


दोपहर के 12:30 बजे हरिओम आनंद ड्राइवर फारूक के साथ शहर से मुरलीपुर स्थित फार्म हाउस के लिए निकले थे। बेटी मानसी के मुताबिक इसके बाद ड्राइवर से प्लंबर को फोन कराया और फार्म हाउस पर शौचालय की सीट ठीक करने को कहा। 12:55 बजे वह फार्म हाउस पहुंच गए। ड्राइवर से खीरे तोड़कर लाने को कहा और इसी दौरान सल्फास खा लिया।
विज्ञापन


करीब 15-20 मिनट ही वह फार्म हाउस पर रुके। ड्राइवर से कहा कि वह अब नहीं बचेंगे, अस्पताल लेकर चलो। ड्राइवर फारूक 15 मिनट में उन्हें लेकर आनंद अस्पताल पहुंच गया। उस समय वह बातचीत कर रहे थे। बेटी मानसी भी तब तक अस्पताल पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आनंद अस्पताल के एमडी द्वारा खुदकुशी का मामला: हाथ जोड़कर बोले आनंद- मानसी का साथ मत छोड़ना

डॉक्टर खान सहित चार डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी थी। हरिओम को आभास था कि वह नहीं बचेंगे। इसीलिए अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ को बुला लिया। उनसे कहा कि मैं कर्जदारों का बोझ नहीं झेल पाया। टूट गया हूं। बेटी मानसी अकेले पड़ गई है। वह कैसे इस मुसीबत से बाहर निकलेगी, उन्हें नहीं पता।

डॉक्टरों से हाथ जोड़कर कहा कि मेरी बेटी मानसी का साथ मत छोड़ना। पिता की बात सुन मानसी की आंखों में भी आंसू आ गए। इस दौरान हरिओम बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टरों के प्रयास विफल हो गए। करीब 3:45 बजे उनकी मौत हो गई। 

पुलिस को हरिओम आनंद का एक पत्र भी मिला है। जिसे उनकी बेटी मानसी आनंद ने सौंपा है। जिसमें उन्होंने अपने पुराने बिजनेस पार्टनर पर आरोप लगाए हैं और अपनी पुरानी अदावत का सिलसिलेवार जिक्र किया है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed